IND U19 vs AUS U19: भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त ऑस्ट्रेलिया, 6 विकेट गिरे

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 ने दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले सत्र में सोमवार (5 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पारी को पूरी तरह लड़खड़ा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन से सही साबित किया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 6 विकेटों में 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

भारतीय गेंदबाजों के इस कहर के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सत्र में दबाव में आ गई। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के लिए नील पटेल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और 2 चौके लगाए। वह 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। तब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का स्कोर 4 विकेट 59 रन हो गया। इससे पहले मैथ्यू लॉफ के तौर पर इंडिया अंडर-19 का पहला विकेट गिरा था। उन्होंने 5 रन बनाए।

तन्मय बलोदा का कहर, 3 विकेट झटके

हेडन बारबुलोविक के तौर पर दूसरा विकेट गिरा। उन्होंने 8 रन बनाए। एली ब्रेन ने 4 रन बनाए। ब्लेक कैटल ने 8 रन बनाए। जेड हॉलिक ने 6 रन बनाए। चार्ली हेंडरसन 1 और जैकब पीट्स बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। इंडिया अंडर-19 के लिए सबसे ज्यादा विकेट तन्मय बलोदा ने लिए हैं। उन्होंने 6 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहित उल्वा, प्रियांशु सिंह और अयान अकरम ने 1-1 विकेट लिए।

इंडिया अंडर-19 की प्लेइंग 11

लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, यशबर्धन चौहान (कप्तान), मनल चौहान, आर्यन यादव, अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), अयान अकरम, मोहित उलवा, प्रियांशु सिंह, तन्मय बलोदा।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की प्लेइंग 11

नील पटेल, हेडन बारबुलोविक, मैथ्यू लॉफ (कप्तान), जेड हॉलिक, ब्लेक कैटल, एली ब्रेन, चार्ली हेंडरसन (विकेटकीपर), स्पेंसर ग्रीन, थियो सिंगोस, जैकब पिट्ज, पैट्रिक सुलिवन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here