IND-U19 vs ENG-U19: वैभव सूर्यवंशी ने चौथे वनडे में पूरी की अपनी सेंचुरी, सीरीज पर किया कब्जा

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने चौथे वनडे मुकाबले में अपना शतक पूरा किया और इस टूर्नामेंट में ये उनका पहला शतक रहा। चौथे वनडे मैच में एक बार फिर से वैभव ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 24 गेंदों पर पूरा किया और इसके बाद उन्होंने अपना शतक 52 गेंदों पर लगाया। अपनी शतकीय पारी के दौरान वैभव के बल्ले से 8 छक्के और 10 चौके निकले।

वैभव यूथ वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में वैभव 86 रन पर आउट हो गए थे और शतक से चूक गए थे, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने इस कसर को पूरी कर ली और अपना शतक पूरा कर लिया। 14 साल के वैभव का यूथ वनडे मैचों में ये करियर का पहला शतक रहा। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया. वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. वैभव ने 78 गेंदों में 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान वैभव ने 13 चौके और 10 छक्के लगाए. वैभव ने लगभग 184 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा की शानदार शतकीय पारी और इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड को 55 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है.

विहान ने भी ठोका शतक

वैभव के बाद विहान मल्होत्रा ने भी जबरदस्त शतक लगाया. विहान ने 121 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली. विहान ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और तीन छक्के लगाए. विहान ने लगभग 107 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 364 रनों का लक्ष्य

वैभव और विहान के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई. भारतीय टीम ने 14 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद वैभव और विहान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 219 रनों की साझेदारी की, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 50 ओवरों में इंग्लैंड के सामने 364 रनों का लक्ष्य रखा. वैभव-विहान के अलावा किसी और खिलाड़ी ने भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेली. इन दोनों के बाद सबसे ज्यादा रन अभिज्ञान कुंडु ने बनाए. कुंडु ने 23 रनों की पारी खेली.

इंग्लैंड 308 रनों ऑलआउट

इंग्लैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही. दोनों ओपनिंग बल्लेबाज बेन डाकिंस और जोसेफ मूरेस ने शतकीय साझेदारी निभाई. डाकिंस ने 67 और जोसेफ ने 52 रन बनाए. इसके बाद रॉकी फ्लिंटॉफ ने शानदार शतक भी लगाया. फ्लिंटॉफ ने 91 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवरों में 308 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. नमन पुष्पक ने तीन विकेट झटके, वहीं आरएस अंबरीश को दो विकेट मिले, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 55 रनों से हरा दिया.

चौथे वनडे के लिए इंडिया की प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, हरवंश पंगालिया, अभिज्ञान कुंडू (कप्तान और विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, दीपेश देवेंद्रन, युधाजीत गुहा, नमन पुष्पक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here