मयंक चतुर्वेदी इंटर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता: रोहित शर्मा और विराट कोहली हाउस की शानदार जीत

0

NST NEWS, भोपाल.  मयंक चतुर्वेदी इंटर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबलों में रोहित शर्मा हाउस और विराट कोहली हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।  पहले मैच में रोहित शर्मा हाउस ने युवराज सिंह हाउस को 59 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा हाउस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। काव्यांश ने 38 गेंदों में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में युवराज सिंह हाउस की टीम 20 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में काव्यांश ने 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में विराट कोहली हाउस ने सूर्या कुमार यादव हाउस को 44 रन से पराजित किया। विराट कोहली हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन बनाए। अंशुमान ने 49 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या कुमार यादव हाउस की टीम 103 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवांश ने 23 रन बनाए।  विराट कोहली हाउस की ओर से रियांश ने 18 रन देकर 5 विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here