नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अभियान अपराजित रखा है, जबकि बांग्लादेश को तीन लीग मुकाबलों में एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत का पलड़ा जरूर भारी नजर आता है, लेकिन सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। अब जानते हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को आप लाइव किस तरह देख सकते हैं।
भारत-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
- भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 10 सितंबर को खेला जाएगा। - भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। - भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में टॉस कब होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा। - भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। - भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं। - भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारतीय महिला टीम- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
बांग्लादेश महिला टीम- दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोरना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, फरजाना इस्मिन, शंजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना, रितु मोनी।


