दलीप ट्रॉफी 2026 में इशान-मुकेश का दबदबा, वैभव टॉप-5 में; तिलक भी चमके

0

नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 का समापन ईस्ट जोन के चैंपियन बनने के साथ हो गया। इशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा किया। पूरे टूर्नामेंट में इशान किशन का बल्ला जमकर बोला और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई, जबकि तिलक वर्मा ने भी लगातार रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी। गेंदबाजी में मुकेश कुमार सबसे आगे रहे और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के कप्तान इशान किशन ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 3 मैचों में ही उन्होंने 409 रन ठोक दिए जबकि तिलक वर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने भी 2 मैचों में 266 रन बना दिए। लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुमार कुशाग्र 3 मैचों में 224 रन बनाकर रहे जबकि सुदीप घरामी ने 3 मैचों में 193 रन बनाए और चौथे नंबर पर रहे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में खेले 3 मैचों में 192 रन बनाए और 5वें नंबर पर रहे।

गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो मुकेश कुमार और आबिद मुश्ताक 12-12 विकेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे। अभिजीत सरकार ने 10 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि एमडी निधीश ने दो मैचों में नौ विकेट झटककर तीसरे पायदान पर कब्जा किया। मोहम्मद शमी ने तीन मैचों में सात विकेट लिए और वह अनुकूल राय के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

दलीप ट्रॉफी 2026 के टॉप-10 बैटर-बॉलर
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
इशान किशन 2026-2026 3 5 1 409 270 102.25 509 80.35 1 1 0 45 11
तिलक वर्मा 2026-2026 2 3 2 266 116* 266 540 49.25 1 2 0 26 0
कुमार कुशाग्र 2026-2026 3 5 0 224 101 44.8 313 71.56 1 1 1 23 5
सुदीप घरामी 2026-2026 3 5 0 193 146 38.6 283 68.19 1 0 0 32 1
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 3 5 0 192 92 38.4 183 104.91 0 1 0 18 10
अभिमन्यु ईश्वरन 2026-2026 3 5 0 183 72 36.6 280 65.35 0 2 0 20 2
कुनैन कुरैशी 2026-2026 2 3 1 169 116* 84.5 295 57.28 1 0 0 18 5
शाहबाज अहमद 2026-2026 1 1 0 167 167 167 244 68.44 1 0 0 17 4
अनुकूल रॉय 2026-2026 3 5 0 162 64 32.4 341 47.5 0 1 1 11 2
एस मोहन 2026-2026 1 2 0 137 85 68.5 205 66.82 0 2 0 14 4
गेंदबाज साल मैच पारी गेंद ओवर्स मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
Mukesh Kumar (EZ) 2026-2026 3 5 354 59 11 179 12 4/44 14.91 3.03 29.5 1 0
आबिद मुश्ताक 2026-2026 2 4 469 78.1 18 195 12 5/39 16.25 2.49 39.08 1 1
अभिजीत सरकार 2026-2026 3 5 294 49 12 132 10 5/20 13.2 2.69 29.4 0 1
एमडी निधीश 2026-2026 2 4 310 51.4 10 178 9 5/56 19.77 3.44 34.44 0 1
तनुष कोटियान 2026-2026 1 2 209 34.5 5 118 8 4/46 14.75 3.38 26.12 2 0
हर्ष दुबे 2026-2026 1 2 180 30 2 119 8 4/53 14.87 3.96 22.5 2 0
अनुकूल रॉय 2026-2026 3 4 302 50.2 10 164 7 5/37 23.42 3.25 43.14 0 1
मोहम्मद शमी 2026-2026 3 5 372 62 12 186 7 3/56 26.57 3 53.14 0 0
अर्शदीप सिंह 2026-2026 2 4 300 50 8 186 6 3/53 31 3.72 50 0 0
विध्युत कावेरप्पा 2026-2026 1 2 163 27.1 3 91 5 4/66 18.2 3.34 32.6 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here