IND vs ENG 3rd T20I आज : लाइव मैच का समय और पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : भारत महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच इस समय टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की इस सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। खास बात यह है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, यानी यह तैयारी का अंतिम मौका माना जा रहा है। अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो इस मैच को देखने के लिए देर रात तक जागना पड़ सकता है। मैच के प्रसारण और समय की जानकारी दर्शकों के लिए काफी अहम रहने वाली है।

सीरीज 1-1 से बराबर, आज तय होगा विजेता

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां तीन मैच खेले जा रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, सीरीज अपने नाम कर लेगी, इसलिए ये अहम है। इससे भी बड़ी बात ये है कि आईसीसी टूर्नामेंट से पहले ये आखिरी इंटरनेशनल मैच है। इसके बाद भारतीय टीम सीधे विश्व कप में उतरेगी। हालांकि टीम को कुछ प्रै​क्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन इंटरनेशनल मैच आज आखिरी होगा।

मुकाबला रात 11 बजे से, सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे लाइव

आज के मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होगी। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच करीब ढाई से तीन बजे तक चलने की संभावना है, इसलिए दर्शकों को देर रात तक जागना पड़ सकता है। पहले मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था, जिसके चलते कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना ने संभाली थी। दूसरे मुकाबले में हरमनप्रीत की वापसी हुई, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहीं। अब टीम इंडिया के पास फॉर्म में वापसी का यह अंतिम मौका माना जा रहा है। भारत में इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर सोनी लिव ऐप के जरिए देखा जा सकता है।

भारत की म​हिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव।

इंग्लैंड की महिला टीम: सोफिया डंकले, डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स (विकेट कीपर), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, माइया बाउचियर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here