IND vs ENG: इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में हुए 4 बदलाव, ऐसी है इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली: इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव किए गए। भारत की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल की एंट्री हुई तो वहीं सरफराज खान को टीम से बाहर कर दिया गया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टीम के लिए ओपन करेंगे। सरफराज के अलावा भारत की प्लेइंग इलेवन से टीम के तीन गेंदबाजों को भी बाहर किया गया और उनकी जगह अन्य गेंदबाजों को मौका दिया गया।

इस मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टीम के लिए ओपन करेंगे जबकि तीसरे नंबर पर कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन खेलेंगे। केएल राहुल के ओपन करने से ये साबित हो गया कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वो यशस्वी जायसवाल के साथ भारतीय टीम के लिए ओपन कर सकते हैं। वहीं इग्लैंड लायंस के खिलाफ करुण नायर चौथे नंबर पर खेल सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया था।

इस मैच की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए सरफराज खान को टीम से बाहर किया गया जिन्होंने पिछले मैच में 92 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन से हर्ष दुबे, हर्षित राणा और मुकेश कुमार को बाहर किया गया और इन तीनों की जगह टीम में तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे और खलील अहमद को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया। कुल मिलाकर दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए गए।

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।

इंग्लैंड लायंस की प्लेइंग इलेवन

टॉम हेन्स, बेन मैकिनी, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स रेव (कप्तान) (विकेट कीपर), मैक्स होल्डन, जॉर्ज हिल, क्रिस वोक्स, फरहान अहमद, जोश टंग, एडी जैक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here