IND vs ENG 4th T20 : यहां पढ़ें कैसा होगा पुणे की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पहले दो टी20 मैच जीते थे। भारत ने कोलकाता और चेन्नई टी20 में जीत हासिल की थी। इसके बाद राजकोट में भारत के पास सीरीज जीतने का मौका था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इंग्लैंड ने राजकोट टी20 मैच जीतकर सीरीज में वापसी की थी।

पिच रिपोर्ट

सीरीज का चौथा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी हुई है। यह पिच स्पिनर्स के मुफीद है। उन्हें अच्छा टर्न मिलता है। यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर टी20 में 166 रन है जबकि दूसरी पारी का औसतन स्कोर 144 रन। यहां खेले गए चार टी20 मैच दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और दो बार चेज करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पिछली बार भारत और श्रीलंका का सामना हुआ था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम केवल 190 रन ही बना पाई थी।

मौसम का हाल

पुणे में फैंस को पूरा एक्शन देखने को मिलेगा। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे मुकाबले में बारिश खलल नहीं होगा। 31 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और तापमान 29 से 32 डिग्री रहेगा। हवाएं 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी।

एमसीए स्टेडियम के रिकॉर्ड

भारत ने इस मैदान पर अब तक 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने पहली बार साल 2012 में एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। पुणे के मैदान पर भारत की जीत का प्रतिशत 50-50 है। भारत ने इस मैदान पर खेले गए 2 मैचों को अपने नाम किया है, जबकि 2 मैच में मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा है। भारत और अब इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here