IND vs ENG: भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 7 खिलाड़ियों की जगह पक्की, 4 जगह खाली?

0

नई दिल्ली: IPL 2025 समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर लौट आए हैं। दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के साथ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। 20 जून से यह सीरीज शुरू होनी है और टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। भारतीय टीम की तैयारियों की बात करें तो कुछ खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करके कुछ खिलाड़ियों भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोकी है। इन खिलाड़ियों में केएल राहुल, करुण नायर और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो 7 खिलाड़ियों की जगह पक्की है। टॉप ऑर्डर में साई सुदर्शन और करुण नायर के बीच लड़ाई है। इसके अलावा नंबर 6 के लिए ध्रुव जुरेल ने दावेदारी पेश की है।

प्रदर्शन को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज

ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार 3 पारियों में अर्धशतक जड़े हैं। ऐसे में नितीश कुमार रेड्डी की दावेदारी कमजोर हुई है। जुरेल और नितीश में से एक ही खिलाड़ी को मौका मिलेगा, क्योंकि ऐसा न होने से गेंदबाजी विभाग कमजोर होगा। केवल तेज गेंदबाज ही खेल पाएंगे। फिलहाल नंबर 8 पर शार्दुल ठाकुर का खेलना तय लग रहा है। नितीश की गेंदबाजी में बहुत दम नहीं दिख रहा और जुरेल के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सुदर्शन और नायर को करना होगा इंतजार

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी की है। पहले मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 40 रन बनाए। फिलहाल वह प्लेइंग 11 में जगह बनाते दिख रहे हैं। साई सुदर्शन को इंतजार करना पड़ सकता है। दूसरे मैच में केएल राहुल ने बतौर ओपनर शतक जड़ा। यशस्वी जायसवाल के साथ वह ओपनिंग करने उतरे। इससे संकेत मिले कि अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा।

तीसरे पेसर के तौर पर अर्शदीप

एक अन्य स्पॉट तेज गेंदबाजी विभाग में खाली है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना तय है। तीसरे पेसर के तौर पर अर्शदीप सिंह, आकाशदीप और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे विकल्प हैं। अर्शदीप को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। शुरुआत में आकाशदीप या प्रसिद्ध कृष्णा में से एक खिलाड़ी को मौका मिलेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन/करुण नायर, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी/ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा,शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप/प्रसिद्ध कृष्णा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here