IND vs ENG: पुणे में जीत के लिए भारत का मास्टर प्लान, प्लेइंग इलेवन में 8 बल्लेबाज चाहते हैं गंभीर

0

नई दिल्ली: भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज में जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। टीम इंडिया इस वक्त टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और अगर उसे पुणे में खेले जाने वाले चौथे मैच में जीत मिलती है तो फिर भारत इस सीरीज तो जीत लेगा। अब पुणे में जीत के लिए भारत का क्या मास्टर प्लान है इसके बारे में टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेनडेस्काटे ने बताया।

8 बल्लेबाज चाहते हैं गंभीर

पुणे में होने वाले मैच से पहले टीम के सहायक कोच रेयान टेनडेस्काटे ने बताया कि टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर प्लेइंग इलेवन में कम से कम 8 बल्लेबाज चाहते हैं और चौथे मैच में भी टीम इसी रणनीति पर चलेगी। यानी पुणे में भी टीम इंडिया कम से कम 8 बैट्समैन के साथ मैदान पर उतरेगी। प्लेइंग इलेवन का चयन इस बात को ध्यान में रखकर किया जाता है और कम से कम 8 बल्लेबाजों को चयनित करने की कोशिश की जाती है और निकट भविष्य में हम इस रणनीति पर चलेंगे और इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में ध्रुव जुरेल को 8वें नंबर पर भेजा गया था इस मामले पर बात करते हुए रेयान ने कहा कि ये हमारी रणनीति का हिस्सा था, लेकिन इस नंबर पर हम उनके बेस्ट प्रदर्शन को नहीं देख पाए। वैसे जब से गौतम गंभीर टीम के हेड कोच बने हैं तब से आप उनकी किसी भी टीम को देखें तो आपको ये समझ में आ जाएगा कि वो किस तरह की सेटअप को पसंद करते हैं।

रेयान ने आगे कहा कि हम खिलाड़ियों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए पर्याप्त मौके देना चाहते हैं। हमारा ये मानना है कि कोई भी खिलाड़ी बिना अवसर दिए अपनी योग्यता साबित नहीं कर पाएगा। इस बीच आपको बता दें कि रिंक सिंह चौथे मैच के लिए फिट हो गए हैं और ऐसे में इस बात की संभावना है कि ध्रुव जुरैल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह ,हर्षित राणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here