IND vs ENG: मोहम्मद शमी या फिर अर्शदीप सिंह में से किसी एक को ही मिल सकता है मौका

0

नई दिल्ली: पुणे में होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने की कोशिश करेगी क्योंकि इस मैच को जीतने के बाद सीरीज भारत के नाम हो जाएगा। वैसे भारत को इस सीरीज के तीसरे मैच में राजकोट में हार मिली थी और इसके बाद टीम इंडिया को अपना अगला कदम काफी सोच-समझकर उठाने की जरूरत है क्योंकि अगर पुणे में इंग्लैंड ने बाजी मार ली तो फिर सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ जाएगी और 5वां मैच डिसाइडर होगा।

पुणे मैच को जीतने के लिए भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन भी काफी सावधानी से करने की जरूरत है। वैसे पुणे की जिस तरह की पिच रिपोर्ट है या फिर वहां का जिस तरह का कंडीशन है उसे देखकर यही लग रहा है कि पिछले तीन मैचों की तरह से ही इस मैच में भी मोहम्मद शमी या फिर अर्शदीप सिंह में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है और टीम में दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पंड्या की निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

पुणे की पिच काली मिट्टी की बनी है और इस पिच पर स्पिनरों को तेज गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा मदद मिलती है। जब भारत और न्यूजीलैंड ने पिछले अक्टूबर में पुणे में टेस्ट मैच खेला था, तब मिशेल सेंटनर ने 13 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को हार मिली थी। यहां तक ​​कि इस सीजन में पुणे में खेले गए एकमात्र रणजी ट्रॉफी मैच में भी स्पिनरों ने 34 विकेट लिए थे। इस स्थिति में स्पिनरों की मददगार इस पिच पर टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है जैसा कि पिछले तीन टी20 मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने किया है।

अब अगर पिछले तीन मैचों की तरह से भारत पुणे में 3 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरता है तो टीम में अर्शदीप सिंह या मोहम्मद शमी दोनों में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह दिए जाने की संभावना है। राजकोट में खेले गए मैच में अर्शदीप को आराम दिया गया था और शमी को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने 3 ओवर में 25 रन दिए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था। इस स्थिति में अब पुणे की प्लेइंग इलेवन में शमी को टीम में रखा जाता है या फिर अर्शदीप की एंट्री होती है ये देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here