IND vs JPN: भारत-जापान टी20 मैच कब और कहां देखें लाइव? जानें पूरी जानकारी

0
नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत और जापान मंगलवार (21 सितंबर) को सानो में एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशन मैच में आमने-सामने होंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। यह मैच भारत-जापान कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर होना है। बारिश से मैच धुल सकता है।
भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन है, जिसने लगातार दो वर्ल्ड कप जीते हैं। जापान दुनिया में 41वें नंबर पर है। जापान के खिलाड़ियों के पास एशियन गेम्स के लिए तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। यहां भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है:
  • भारत-जापान टी20 मैच कब है?
    भारत-जापान टी20 मैच मंगलवार (22 सितंबर) को है।
  • भारत-जापान टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत-जापान टी20 मैच कांटो के सानो में सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
  • भारत-जापान टी20 मैच का टॉस कब होगा?
    भारत-जापान टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9बजे होगा।
  • भारत-जापान टी20 मैच कब से खेला जाएगा?
    भारत-जापान टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
  • भारत में भारत-जापान टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
    भारत में भारत-जापान टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत में भारत-जापान टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
    भारत में भारत-जापान टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप पर देख सकते हैं।
भारत का स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।

जापान का स्क्वाड

केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुडा-नैर्न।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here