नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया ए की टीम मंगलवार, 22 सितंबर 2026 से भारत दौरे की शुरुआत करेगी। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मुकाबला 22 से 25 सितंबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले साई सुदर्शन पूरी तरह फिट हो चुके हैं और ओपनिंग के लिए तैयार हैं। उनके साथ अमन मोखाड़े पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों बल्लेबाजों पर भारत ए को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
साई सुदर्शन चोट से उबर कर वापसी करेंगे और उनकी नजरें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज की जगह पक्की करने पर होंगी। क्योंकि नंबर 3 का स्पॉट अब जहां तक देवदत्त पडिक्कल ने उनसे छीन लिया है और वह इंडिया ए की इस टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। सुदर्शन इस टीम के उपकप्तान भी हैं। पडिक्कल इस मुकाबले में भी नंबर 3 पर नजर आ सकते हैं।
इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो विकेटकीपर खेल सकते हैं। कुमार कुशाग्र और एन. जगदीशन दोनों प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शेख रसीद, शम्स मुलानी भी टीम में नजर आ सकते हैं। तनुष कोटियान बतौर सेकंड स्पिनर नजर आ सकते हैं। तुषार देशपांडे, अंशुल कम्बोज के साथ युवा पेसर प्रफुल हिंगे को भी मौका मिल सकता है।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, अमन मोखाड़े, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), कुमार कुशाग्र, एन. जगदीशन, शेख रसीद, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कम्बोज, प्रफुल हिंगे।
अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
इंडिया ए: अमन मोखाडे, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे और त्रिपुराना विजय।
ऑस्ट्रेलिया ए: ब्रेंडन डोगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोच्चियोली, जेसन सांघा और लियाम स्कॉट।
IND A vs AUS A सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला अनौपचारिक टेस्ट: 22-25 सितंबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
- दूसरा अनौपचारिक टेस्ट: 29 सितंबर-2 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
- पहला अनौपचारिक वनडे: 6 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
- दूसरा अनौपचारिक वनडे: 9 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
- तीसरा अनौपचारिक वनडे: 11 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)


