IND vs NAM: दिल्ली में हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में गेरहार्ड इरास्मस की अगुआई वाली नामीबिया से मुकाबला करेगी। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

नामीबिया मजबूत भारतीय टीम को चुनौती देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और उम्मीद से बढ़कर खेल दिखाने की कोशिश करेगी। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस बल्ले से अहम योगदान देकर सामने से टीम का नेतृत्व करना चाहेंगे। वहीं, रूबेन ट्रम्पेलमैन अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डालने की रणनीति पर काम करेंगे। दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले के लिए जाना जाता है, ऐसे में यहां रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। नीचे भारत और नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन दी गई है।

भारत की रणनीति तय, नामीबिया पर नजर

अभिषेक शर्मा को पेट संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्हें नामीबिया मुकाबले से एक दिन पहले छुट्टी मिल गई, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उनके चयन को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाएगा। भारतीय टीम को तीन दिन बाद पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच खेलना है, जिसके लिए कोलंबो की यात्रा भी करनी होगी। ऐसे में उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए नामीबिया के खिलाफ उन्हें आराम दिया जा सकता है।

संजू सैमसन ने मैच से दो दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में काफी पसीना बहाया। मैच से एक दिन पहले जब कम खिलाड़ी आए थे फिर से बल्लेबाजी की। दोनों दिन उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर बल्लेबाजी की। उनके गुरुवार को ओपनिंग करने की संभावना है। इस बीच, जसप्रीत बुमराह ने दोनों दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, मोहम्मद सिराज का अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

नामीबिया की रणनीति

गेरहार्ड इरास्मस की अगुआई वाली टीम को बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यास का समय मिला। इस सत्र के दौरान कई बल्लेबाजों ने नेट्स में लंबे शॉट्स खेलते हुए गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाया। टीम को उम्मीद होगी कि मैच के दौरान फ्लडलाइट्स में भी बल्लेबाज इसी तरह का प्रदर्शन दोहराएं। संभावना है कि नामीबिया उसी प्लेइंग इलेवन पर भरोसा जताए, जिसने नीदरलैंड्स के खिलाफ कड़ी टक्कर दी थी, भले ही टीम को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

ये हैं भारत और नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो।

ये है भारत और नामीबिया का फुल स्क्वाड

भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंद

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here