IND vs NZ: इशान-रोहित की चूक पड़ी भारी, विल यंग ने जड़ा शानदार शतक

0

नई दिल्ली : माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में ही विल यंग को दो जीवनदान मिल गए। आकिब नबी दार की गेंदों को समझने में यंग को परेशानी हो रही थी। गेंद के मूवमेंट ने दो बार कीवी ओपनर को चकमा दिया, लेकिन भारतीय फील्डरों ने निराश किया। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने स्लिप में यंग का कैच छोड़ दिया। इसके ठीक बाद ओवर की आखिरी गेंद पर इशान किशन भी उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। इस तरह यंग को एक ही ओवर में दो जीवनदान मिले।

विल यंग को दोनों मौके तब मिले जब वह 5 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद 88 गेंद पर उन्होंने इस मैच में शतक जड़ दिया और 125 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा और इशान किशन की यह दो बड़ी चूक टीम इंडिया को काफी भारी पड़ गईं। यंग का विकेट अगर भारत को दूसरे ओवर में मिल जाता तो शायद एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम पहले दो वनडे की तरह 200 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाती।

24 पारियों की नाकामी के बाद विल यंग ने शतक से दिया जवाब

यंग को दो जीवनदान ने मौका दिया और फिर उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ दिया। भारत के खिलाफ यह उनका पहला शतक था। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ यंग का पिछला शतक आया था। उसके बाद 24 पारियों का उन्होंने इंतजार किया और अब अपना शतक पूरा किया।

चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव

इशान किशन की इस मुकाबले में वापसी हुई है और वह बतौर उपकप्तान टीम में लौटे हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और कुलदीप यादव भी इस मैच के लिए टीम में आए। कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कम्बोज टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से बाहर गए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। शुरुआती मौके गंवाने के बाद कीवी ओपनर्स ने कमाल किया। विल यंग के शतक से पहले टिम सीफर्ट ने 48 गेंद पर 58 रन की पारी खेली थी। इसके बाद मध्यक्रम में उतरे फिन एलन ने भी 30 गेंद पर तेजतर्रार 41 रन बनाए और टीम का रनरेट लगातार 6 से ऊपर रखने में मदद की। अक्षर पटेल ने फिन एलन का विकेट झटका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here