वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार से भारत को झटका, न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराया

0

नई दिल्ली : भारत को वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर खेलते हुए 89 रनों पर सिमट गई। वनडे इंटरनेशनल में यह भारत की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। साल 2000 में भारत को श्रीलंका के खिलाफ 245 रनों से हार मिली थी।

वहीं वनडे इंटरनेशनल में भारत का एक पारी में यह छठा सबसे कम स्कोर भी है। पांच मैचों की सीरीज में भारत अब भी 2-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबला अब 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में ही खेला जाएगा। भारत के पास अब भी सीरीज जीतने का मौका है और वह हार नहीं सकता है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम आखिरी मुकाबले में सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।

भारत की वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)

245 रन: बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2000
244 रन: बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2026*
214 रन: बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई (वानखेड़े), 2015
208 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004
202 रन: बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, वर्ल्ड कप 1975
200 रन: बनाम न्यूजीलैंड, डांबुला, 2010

भारत के वनडे में सबसे कम स्कोर
टीम स्कोर ओवर पारी विपक्षी टीम मैदान परिणाम मैच की तारीख
भारत 54 26.3 दूसरी श्रीलंका शारजाह हार 29 अक्टूबर 2000
भारत 63 25.5 पहली ऑस्ट्रेलिया सिडनी हार 8 जनवरी 1981
भारत 78 24.1 दूसरी श्रीलंका कानपुर हार 24 दिसंबर 1986
भारत 79 34.2 पहली पाकिस्तान सियालकोट हार 13 अक्टूबर 1978
भारत 88 29.3 दूसरी न्यूजीलैंड दांबुला हार 10 अगस्त 2010
भारत 89 26.4 दूसरी न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई हार 13 नवंबर 2026
भारत 91 29.1 दूसरी दक्षिण अफ्रीका डरबन हार 22 नवंबर 2006
भारत 92 30.5 पहली न्यूजीलैंड हैमिल्टन हार 31 जनवरी 2019
(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)
0 रन पर ही गंवाए 3 विकेट

भारत की शुरुआत ही इस मुकाबले में बेहद खराब रही। रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी खाता नहीं खोल पाए। मैट हेनरी ने पहले ओवर में ही ट्रिपल विकेट मेडन से शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने भी सिर्फ 5 रन बनाए और निराश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here