IND vs NZ T20I: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को नुकसान, 2 खिलाड़ी बाहर

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और तेज गेंदबाज जकारी फॉल्क्स चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि फॉल्क्स को कूल्हे में परेशानी है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया है। पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग के दौरान चैपमैन की बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट (टियर) लग गई थी, लेकिन अब वह भारत के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों के लिए उपलब्ध होने की राह पर हैं। हाल ही में कैंटरबरी मेन्स की ट्रेनिंग के दौरान फॉल्क्स के दाहिने कूल्हे में चोट लग गई थी और उनके मैदान पर वापसी का समय अभी तय नहीं है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने आए थे भारत और न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल की शुरुआत में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। पहला टी20 क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा टी20 भी क्राइस्टचर्च में ही 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में तीसरा टी20 खेला जाएगा। चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पांचवां टी20 हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here