WCL 2026 में स्ट्राइक रेट का खेल, रिचर्ड लेवी सबसे आगे; युवराज सिंह टॉप-10 में भी नहीं

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। खास बात यह है कि कुछ बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट बेहद शानदार रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। आइए, टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं। इन खिलाड़ियों में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह भी शामिल हैं, लेकिन वो टॉप-10 से बाहर हैं। कमाल की बात ये है कि इस लीग में अब तक खेले गए 8 मैचों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक भी भारतीय टॉप-10 में शामिल नहीं हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 223.08 की स्ट्राइक रेट से अब तक 87 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इस सूची में डी आर्सी शॉर्ट हैं जिन्होंने 216.67 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद महमूदुल्लाह ने 197.37 की स्ट्राइक रेट से 2 मैचों में 75 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में युवराज सिंह 11वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले एक मैच में 161.36 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए थे। इसके अलावा इस सूची में चौथे स्थान पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 2 मैचों में 193.94 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं। इसके बाद 5वें स्थान पर बेन डंक हैं जिन्होंने 2 मैचों में 182.14 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं जबकि छठे स्थान पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने 179.49 की स्ट्राइक रेट से एक मैच में 70 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर 7वें स्थान पर हैं जबकि रवि बोपारा 8वें नंबर पर हैं।

WCL 2029 में 8 मैचों के बाद सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
रिचर्ड लेवी 1 1 87 87 223.08
डी आर्सी शॉर्ट 2 2 65 32.5 216.67
महमूदुल्लाह 2 2 75 75 197.37
क्रिस गेल 2 2 64 32 193.94
बेन डंक 2 2 51 51 182.14
एबी डिविलियर्स 1 1 70 70 179.49
डेविड वॉर्नर 1 1 66 66 173.68
रवि बोपारा 3 3 160 80 172.04
फिल मस्टर्ड 3 3 82 41 167.35
कैलम फर्ग्यूसन 2 2 63 31.5 161.54
युवराज सिंह 1 1 71 71 161.36

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here