IND vs PAK: भारत का आक्रामक खेल, पाकिस्तान के सामने रखा 87 रन का लक्ष्य

0

नई दिल्ली: हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज 2025 के ग्रुप सी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन जुटाए। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 87 रन का लक्ष्य मिला। मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया था।

उथप्पा-कार्तिक की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करने रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली आए थे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई और फिर उथप्पा आउट हो गए। उथप्पा ने 11 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों के साथ 28 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 254.55 का रहा।

तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए स्टुअर्ट बिन्नी कुछ खास नहीं कर पाए और वो 2 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चौथे नंबर पर बैटिंग करने खुद कप्तान दिनेश कार्तिक आए जिन्होंने 6 गेंदों पर एक छक्का और 2 चौकों के साथ नाबाद 17 रन की पारी खेली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 283.33का रहा।

भारत की ओर से भरत चिपली ने 13 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन जोड़े, जबकि अभिमन्यु मिथुन ने 5 गेंदों पर एक चौका लगाकर 6 रन बनाए और रन आउट होकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए, वहीं अब्दुल समद को एक विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here