IND vs SA: दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित टीम: नितीश–साई सुदर्शन की एंट्री, गिल–अक्षर हुए बाहर

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच में भारत को अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना उतरना होगा, क्योंकि वह बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

पंत संभालेंगे दूसरे टेस्ट में कमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं और भारत पहली बार पंत की कप्तानी में टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। इसके अलावा गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पहली बार किसी टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा। मेजबान भारत अभी सीरीज में 1-0 से पीछे है और उसके पास सीरीज को बराबर करने का मौका है।

भारतीय टीम पर इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का खतरा मंडरा रहा है साथ ही गिल के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लगा है। अब भारत के पास साउथ अफ्रीका हो हराने की बड़ी चुनौती है क्योंकि अगर टीम इंडिया को जीत नहीं मिली तो साल 2000 के बाद एक बार फिर से साउथ अफ्रीका भारत का भारत में क्लीन स्वीप कर देगा।

गिल की गैरमौजूदगी में साई सुदर्शन को मिलेगा मौका

दूसरे टेस्ट मैच में भारत के पास अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी और टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन का चयन बेहद सोच-समझकर करना होगा। शुभमन गिल के बाहर होने के बाद साई सुदर्शन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। साई के लौटने पर उनके तीसरे नंबर पर उतरने की उम्मीद है, जबकि चौथे नंबर पर गिल की जगह ध्रुव जुरेल को आजमाया जा सकता है। वहीं कप्तान ऋषभ पंत पांचवें स्थान पर खेलेंगे, जबकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा छठे नंबर पर अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दूसरे टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर 7वें क्रम पर बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं जो पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे नंबर पर खेले थे, लेकिन रन बनाने में सफल नहीं हो पाए थे। दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। भारत के टॉप 8 बल्लेबाजों में साई के आने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या 6 हो जाएगी।

अक्षर पटेल बाहर होने के कगार पर

नितीश अगर प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो अक्षर पटेल को टीम से बाहर किया जा सकता है। नितीश के रूप में भारत के पास एक तेज गेंदबाजी विकल्प होगा जो गुवाहाटी में काम आ सकता है। गुवाहाटी में मैच 9.30 की जगह सुबह 9.00 बजे से शुरू होगा। कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here