IND vs SA: शादी के चलते कुलदीप यादव दूसरी टेस्ट मैच से बाहर, BCCI से ली छुट्टी

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी शादी के चलते नवंबर महीने के अंत में छुट्टी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुमति मांगी है। फिलहाल कुलदीप साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी शादी की तैयारियों के कारण वे समय निकालना चाहते हैं।

शादी के कारण कुलदीप यादव ने अवकाश का अनुरोध किया

खबरों के अनुसार कुलदीप यादव की शादी साल 2025 की शुरुआत में होने वाली थी, लेकिन आईपीएल के देर से खत्म होने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप अपनी शादी के लिए छुट्टी की मंजूरी का बीसीसीआई से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि इस स्पिनर ने नवंबर के आखिरी सप्ताह के लिए अवकाश का अनुरोध किया है। यदि उन्हें छुट्टी मिल जाती है, तो संभावना है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, कुलदीप यादव की शादी नवंबर के अंतिम सप्ताह में तय है। टीम मैनेजमेंट उनकी छुट्टियों की अवधि तय करने से पहले यह मूल्यांकन करेगा कि टीम को किस समय उनकी जरूरत पड़ेगी। गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई की थी। इस खास मौके पर परिवार के करीबी लोग और रिंकू सिंह जैसे दोस्त मौजूद थे। वंशिका लखनऊ की निवासी हैं और एलआईसी में कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here