IND vs SA: शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर? BCCI ने भारतीय कप्तान पर दिया बड़ा अपडेट

0

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन गेंदों पर 4 रन बनाने के बाद उनकी गर्दन में जकड़न और तेज दर्द की समस्या सामने आई। फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया, लेकिन उपचार के बाद भी गिल की परेशानी कम नहीं हुई। इसी कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। इससे पहले भी वे पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे, जिससे टीम इंडिया की चिंता और बढ़ गई है।

अब शुभमन गिल की गर्दन की परेशानी पर बीसीसीआई ने एक्स (Twitter) पर आधिकारिक अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि गिल अभी भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह आगे बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। गिल पहली पारी में भी बल्लेबाजी करने नहीं आए और दूसरी पारी में रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वह कोलकाता टेस्ट में आगे खेल पाएंगे या टीम से बाहर होना पड़ेगा। उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की हरी झंडी के बाद ही लिया जाएगा।

बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में बताया,”शुभमन गिल की गर्दन में जकड़न और दर्द की समस्या है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनके आज (दूसरे दिन) मैदान पर उतरने को लेकर फैसला उनकी प्रोग्रेस और रिकवरी पर निर्भर होगा।” गौरतलब है कि दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान भी ऋषभ पंत जो उपकप्तान हैं वो कप्तानी करते दिखेंगे।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरी

भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक 189 रन पर सिमट गई और पहली पारी में सिर्फ 30 रनों की लीड हासिल कर सकी। कप्तान शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण भारत के मात्र 10 बल्लेबाज ही क्रीज पर उतरे। इस पारी में केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे नंबर पर आकर 29 रन का योगदान दिया। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल इस पारी में प्रभाव नहीं छोड़ पाए और जल्दी आउट हो गए। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या शुभमन गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतर पाएंगे या नहीं। गिल के बाहर रहने से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here