IND vs SA: टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, अब तक की 7 भिड़त

0

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अजेय प्रदर्शन किया था। अब टीम इंडिया सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है, जिससे इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज में अजेय अभियान दिखाया है, इसलिए टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगभग सभी टीमों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका केवल 2 मैच जीतने में सफल रही है। इस रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि भारतीय टीम अधिकांश मौकों पर अफ्रीका पर भारी रही है। पिछली बार साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसे टीम इंडिया ने 7 रनों से जीतकर अपने नाम किया था।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप मैचों के परिणाम

साल 2007 – भारतीय टीम ने 37 रनों से दर्ज की जीत
साल 2009 – साउथ अफ्रीका ने 12 रनों से जीता मुकाबला
साल 2010 – भारतीय टीम ने 14 रनों से जीता मुकाबला
साल 2012 – भारतीय टीम ने एक रन से जीता मैच
साल 2014 – भारतीय टीम ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
साल 2022 – साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
साल 2024 – भारतीय टीम ने 7 रनों से जीता मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक बार मुकाबला हुआ है, जिसमें टीम इंडिया ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला साल 2025 के अंत में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 231 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम केवल 201 रन ही बना सकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here