IND vs SA: आखिरी टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा, जानिए टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज एक बार फिर आमने-सामने होंगी, जहां टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच हारकर सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, लेकिन चौथे मुकाबले में शानदार वापसी कर उसने अपने इरादे साफ कर दिए थे। ऐसे में अब उम्मीद है कि भारतीय टीम आखिरी मैच में भी दमदार प्रदर्शन करेगी। अगर आप इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा, किस मैदान पर खेला जाएगा और टीवी व मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं, ताकि आप कोई भी रोमांचक पल मिस न करें।

टी20 महिला विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया पहले तीन मैच हार गई थी। चौथे मैच में भारत ने वापसी की और साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और जब साउथ अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 171 रन ही बना सकी। अब आज आखिरी मैच है।

आज का मुकाबला शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी पांच बजे टॉस होगा। इस मैच में प्लेइंग इलेवन में किसी भी बड़े बदलाव की संभावन नहीं है, क्योंकि टी20 विश्व कप बिल्कुल करीब है और अब आराम करने का कोई मतलब नहीं है। आज का मैच बेनोनी में खेला जाएगा। भारतीय टीम चाहेगी कि सीरीज का समापन जीत के साथ किया जाए, ताकि टी20 विश्व कप में भी टीम का मनोबल बढ़ा हुआ नजर आए।

आज का मुकाबला भी आज स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। इससे पहले के मैच भी आपने इसी चैनल पर देखें हैं। बस इतना ख्याल रखिएगा कि टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर मैच नहीं आएंगे, अभी तक जो जानकारी है, उसके अनुसार स्टार स्पोर्ट्स 3 पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं जियो हॉट स्टार पर तो कोई दिक्कत होने नहीं वाली। वहां पर आप अपने एप को अपडेट जरूर कर लीजिएगा।

साउथ अफ्रीका की महिला टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, कायला रेनेके, क्लो ट्रायोन, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), एलिज़-मारी मार्क्स, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेके बॉश, नादिन डी क्लर्क, अयांडा हलुबी, टेबोगो माचेके।

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, उमा छेत्री।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here