IND vs UAE: भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

0

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रनों की पारी खेली। इंडिया ए की ओर से अरशद खान ने 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। यूएई के जवाब में इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 204 रनों की पारी की बदौलत 250 रनों का लक्ष्य महज 15वें ओवर के भीतर हासिल कर लिया। इस तरह भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था। पहले ही मैच में नेपाल को करारी शिकस्त देने में टीम कामयाब रही, लेकिन उसके बाद अगले मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here