दिनाँक 23 से 27 नवंबर तक दुर्ग (छत्तीसगढ़) में पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा फेडरेशन कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतियोगिता के दूसरे ही दिन मध्यप्रदेश की युवा खिलाड़ी तनिषा आसनानी ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 315 किलोग्राम वजन उठाकर चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए इन्होंने स्क्वाट में 120 किलोग्राम, बेंचप्रेस में 60 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 135 किलोग्राम वजन उठाकर तीन स्वर्ण पदक और ओवरऑल में प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तनिषा ने अपने नियमित अभ्यास तथा दृढ़ निश्चय से महज़ 15 वर्ष की उम्र में इस मुकाम को हासिल किया है । तनिषा संतनगर में अपने पिता एवं भोपाल रेल मंडल में मेल ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी जितेंद्र आसनानी के मार्गदर्शन में इस खेल का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। ज्ञात हो कि तनिषा की माँ रेणु आसनानी भी वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी रह चुकीं हैं।


