नई दिल्ली : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई 2026 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका दिया है। वहीं रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। रिंकू पिछली दो टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम प्रबंधन ने रवि बिश्नोई पर भरोसा बरकरार रखा है।
हर्ष दुबे, यश ठाकुर और प्रभसिमरन सिंह को अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि उन्हें पहले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। हरारे में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया है। रवि बिश्नोई टीम के इकलौते विशेषज्ञ स्पिनर हैं, जबकि शिवम दुबे चौथे तेज गेंदबाज और पांचवें गेंदबाजी विकल्प की भूमिका निभाएंगे।
पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
पहले टी20 के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका
जिम्बाब्वे की टीम को टी20 सीरीज और पहले मैच से पूर्व बड़ा झटका लगा है। टीम का एक बल्लेबाज दाईं हैमस्ट्रिंग में इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गया। यह खबर सामने आई है बैटर मिल्टन शुम्बा को लेकर। उनकी जगह इनोसेंट काइया को जिम्बाब्वे के स्क्वाड में जगह मिली है।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा।


