IND W vs AUS W: स्मृति, प्रतिका और हरमनप्रीत फेल, जेमिमा ने संभाली टीम, भारत का स्कोर 198 रन

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पहली पारी में 198 रन बनाए। वहीं, टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल का बल्ला पहली पारी में खास कमाल नहीं कर पाया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिससे भारत को बल्लेबाजी का मौका मिला।

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

भारत के लिए पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर जेमिमा ने बनाया। उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 52 रन की अहम पारी खेली। टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया और उन्होंने 48 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाए और टीम के लिए दूसरी बेस्ट स्कोरर रहीं जबकि निचले क्रम पर बैटिंग करने आईं काशवी गौतम ने 54 गेंदों पर 3 चौकों के साथ नाबाद 34 रन बनाए।

स्मृति मंधाना का बल्ला रहा सुस्त, केवल 4 रन बनाए

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना पहली पारी में निराशा हाथ लगीं और 13 गेंदों का सामना करते हुए केवल 4 रन बनाकर आउट हो गईं। टीम से काफी उम्मीदें लगाने वाली प्रतिका रावल भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाईं और तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 43 गेंदों में 18 रन ही जोड़ पाईं, जिनमें 3 चौके शामिल थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तेज रफ्तार से बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुईं।

दीप्ती शर्मा भी पहली पारी में रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आईं और 30 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही जोड़ पाईं। वहीं, टीम की विकेटकीपर और अनुभवी बल्लेबाज ऋचा घोष ने 41 गेंदों में 11 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में स्नेह राणा ने 5 रन तो सयाली ने 7 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी की सबसे सफल गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड रहीं, जिन्होंने 4 विकेट लिए। लुसी हैमिल्टन ने 3 विकेट चटकाए, डार्सी ब्राउन को 2 विकेट हासिल हुए जबकि एश्ले गार्डनर ने एक विकेट अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here