IND-W vs SL-W: जानें कहां और कैसे देखें महिला वर्ल्ड कप वनडे का लाइव मैच

0

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण होगा। पिछली बार यह प्रतियोगिता 2022 में आयोजित की गई थी। अब तक सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताब पर कब्जा जमाया है, उन्होंने 7 बार वर्ल्ड कप जीता है और इस बार भी वह डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेंगे। इस बार सबकी निगाहें भारतीय महिला टीम पर होंगी, क्योंकि टूर्नामेंट घरेलू सरजमीं पर खेला जा रहा है और टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

शानदार फॉर्म में भारतीय टीम, हालिया प्रदर्शन ने बढ़ाया आत्मविश्वास

भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका की टीम के साथ होगा। भारत की बात करें तो हाल ही में वर्ल्ड कप से पहले खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अभ्यास मैच में भी भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी।

ऐसे में टीम की नजरें होंगी टूर्नामेंट के विजयी आगाज करने पर। भारतीय टीम की कमान संभालेंगी हरमनप्रीत कौर। वहीं बल्लेबाजी का सबसे ज्यादा दारोमदार होगा उपकप्तान और ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना पर। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दो ताबड़तोड़ शतक भी लगाए थे।

यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। कुल आठ टीमें इसका हिस्सा हैं। भारत के अलावा, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका भी महिला वर्ल्ड कप में शामिल हैं। सभी टीमें लीग स्टेज में एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस लिहाज से फैंस बिल्कुल यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर भारतीय टीम का मुकाबल वह कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल:-

महिला वर्ल्ड कप में भारत बनाम श्रीलंका के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कब होगा?
    महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला मंगलवार, 30 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।
  • महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए टॉस कितने बजे किया जाएगा?
    महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा।
  • महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?
    महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले का भारत में किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
    महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
  • महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मैच को भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा?
    महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले को भारत में जियो हॉस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत और श्रीलंका के मैच के साथ-साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ी हर खबर के लिए आप जनसत्ता डॉट कॉम के खेल सेक्शन पर भी नजर रखते हुए लगातार हमारे साथ जुड़े रहे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here