इंडिया ए की टीम अपडेट: तिलक वर्मा की एंट्री, आयुष बदोनी को मिला कप्तानी का मौका

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है, लेकिन इसके पहले खिलाड़ियों को फॉर्म में लाने और मुकाबलों की तैयारी के लिए वार्म-अप मैचों का आयोजन किया जाएगा। ये मैच सोमवार से शुरू होंगे और पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें इंडिया ए का सामना यूएसए के साथ होगा, वहीं कनाडा की टीम इटली के खिलाफ उतरेगी और अफगानिस्तान की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ मैदान पर खेल दिखाएगी। ये मुकाबले टीमों को टूर्नामेंट के लिए रणनीतियां बनाने और खिलाड़ियों की फॉर्म जांचने का अच्छा मौका देंगे।

तिलक वर्मा को इंडिया ए टीम में जगह दी गई

वार्म-अप मैचों में इंडिया ही एकमात्र ऐसी टीम है जो अपनी ए टीम को मैदान में उतार रही है। वार्म-अप मैच के लिए इंडिया ए टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है जो अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। तिलक वर्मा इस मुकाबले के बाद भारतीय कैंप के साथ जुड़ जाएंगे और यूएसके के खिलाफ मुकाबले से वो अपनी फिटनेस को परख पाएंगे साथ ही उनके पास रिदम में आने का मौका भी होगा।

आयुष बदोनी बने इंडिया ए टीम के कप्तान

यूएसए के खिलाफ मैदान में उतरने वाली इंडिया ए टीम के कप्तान के रूप में आयुष बदोनी को चुना गया है। इस टीम में विकेटकीपर के रूप में एन. जगदीशन और उर्विल पटेल को शामिल किया गया है। इसके अलावा रियान पराग और मयंक यादव को भी टीम में जगह मिली है, जो अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। टीम में नमनधीर, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका दिया गया है, जिससे टीम की क्षमता और संतुलन मजबूत हुआ है।

यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए इंडिया ए टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here