टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम रैंकिंग अपडेट: भारत नंबर 1, पाकिस्तान टॉप 5 से बाहर

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली और शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे 4-1 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी टी20आई मेन्स टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और पहले स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सीरीज में टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे भारत की विश्व क्रिकेट में दबदबा और बढ़ गया है।

पाकिस्तान टॉप 5 रैंकिंग से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले झटका

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जिसमें सलमान आगा की टीम को 3-0 से जीत मिली, लेकिन इसके बावजूद इस टीम को रैंकिंग में कोई फायदा नहीं हुआ और ये टीम टॉप 5 से बाहर है जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज गंवाने के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है। भारत की बात करें तो ये टीम इस वक्त टॉप पर है इस टीम का रेटिंग अंक 273 है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर 261 अंक के साथ मौजूद है। इंग्लैंड की टीम ताजा रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है और इस टीम के अभी 251 अंक हैं जबकि चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की टीम के 251 अंक हैं।

आईसीसी की ताजा टी20आई टीम रैंकिंग में साउथ अफ्रीका 241 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 238 अंकों के साथ टॉप 5 से बाहर हो गया है। रैंकिंग में सातवें नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसके पास 234 अंक हैं। इसके बाद आठवें नंबर पर श्रीलंका, नौवें नंबर पर बांग्लादेश और दसवें स्थान पर अफगानिस्तान मौजूद हैं। इस स्थिति से टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीमों की मजबूती और संभावित मुकाबलों की तस्वीर साफ हो रही है।

आईसीसी की ताजा T20I टीम रैंकिंग
क्रम टीम मैच अंक रेटिंग
1 भारत 76 20715 273
2 ऑस्ट्रेलिया 45 11757 261
3 इंग्लैंड 47 12165 259
4 न्यूजीलैंड 58 14530 251
5 साउथ अफ्रीका 56 13492 241
6 पाकिस्तान 78 18549 238
7 वेस्टइंडीज 67 15711 234
8 श्रीलंका 52 11838 228
9 बांग्लादेश 67 14925 223
10 अफगानिस्तान 48 10650 222

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here