सेमीफाइनल में पहुंची भारत और पाकिस्तान, चार टीमें बाहर; जानें टॉप प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2025 में अब चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों की पहचान पक्की हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अंतिम चार में जगह बनाई है, जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। दूसरी तरफ, यूएई, मलेशिया, नेपाल और अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं।

हालांकि अभी यह तय होना बाकी है कि किसका किससे मुकाबला होगा। बुधवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सामना भारतीय टीम से होगा। ग्रुप ए में भारत टॉप पर रहेगा और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर होगा। सेमीफाइनल के नियम के अनुसार, ए1 यानी ग्रुप ए की टॉप टीम का मुकाबला बी2 यानी ग्रुप बी की दूसरी नंबर वाली टीम से होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल ए2 और बी1 के बीच खेला जाएगा।

ग्रुप ए की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
भारत (Q) 3 3 0 6 +4.260
पाकिस्तान (Q) 3 2 1 4 +1.847
यूएई 3 1 2 2 -1.537
मलेशिया 3 0 3 0 -4.694
ग्रुप बी की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
श्रीलंका (Q) 2 2 0 4 +1.848
बांग्लादेश (Q) 2 2 0 4 +1.558
अफगानिस्तान 2 0 2 0 -0.137
नेपाल 2 0 2 0 -3.401151.15
टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
अभिज्ञान कुंडू 3 3 263 263.00 151.15
अयान मिस्बाह (यूएई) 3 3 243 81.00 99.18
समीर मिन्हास (पाकिस्तान) 3 3 230 115.00 99.57
वैभव सूर्यवंशी (भारत) 3 3 226 75.33 177.95
अहमद हुसैन (पाकिस्तान) 3 2 201 100.50 93.49
टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
खिलाड़ी मैच ओवर विकेट औसत 5 विकेट
दीपेश देवेंद्रन (भारत) 3 21 10 5.90 1
मुहम्मद अकरम (मलेशिया) 3 29 9 23.89 1
सेथमिका सेनेविरत्ने (श्रीलंका) 2 19.5 8 9.25 1
अब्दुल सुभान (पाकिस्तान) 2 17 7 10.43 0
मोहम्मद सैयाम (पाकिस्तान) 3 22 7 18.29 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here