AUS vs ENG: 25.20 करोड़ में खरीदे गए कैमरन ग्रीन मुश्किल में, ऑक्शन के बाद अब प्लेइंग XI से बाहर

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का तीसरा टेस्ट बुधवार, 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो गया है। इस मुकाबले में लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई है। वहीं, पिछले दो मैचों में कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले स्टीव स्मिथ को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में भी स्टीव स्मिथ का नाम तक नहीं पुकारा गया था।

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने आईपीएल ऑक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम रजिस्टर कराया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हैरानी की बात यह रही कि ऑक्शन के दौरान उनका नाम तक ऑक्शनीयर ने नहीं पुकारा। इस तरह वह उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने टेबल पर लाने लायक भी नहीं समझा। वहीं, कैमरन ग्रीन भी तीसरे एशेज टेस्ट में खाता खोलने में नाकाम रहे।

एशेज के तीसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए स्टीव स्मिथ?

इसके बाद स्टीव स्मिथ एशेज 2025-26 के तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए। नियमित ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई। हालांकि, टॉस के बाद कमिंस ने बताया कि स्मिथ पिछले दो दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और उनकी तबीयत कुछ खराब थी। इसी वजह से उन्हें एडिलेड टेस्ट से बाहर रखा गया। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा की टीम में वापसी हुई, जबकि नाथन लियोन भी ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं।

आर्चर के सामने लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जेक वेदरलैंड और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। ख्वाजा को स्मिथ की पोजीशन नंबर 4 दी गई। टीम का स्कोर जब 33 रन था तब जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदरलैंड को आउट किया। उसके बाद इतने ही स्कोर पर ब्राइडन कार्स ने ट्रेविस हेड (10) को चलता किया।

फिर मार्नस लाबुशेन (19) और उस्मान ख्वाजा ने स्कोर बोर्ड 93 तक बढ़ाया, लेकिन लाबुशेन ज्यादा देर जोफ्रा आर्चर के सामने नहीं टिक पाए। इसके बाद कैमरन ग्रीन जिनको आईपीएल में रिकॉर्ड 25.20 करोड़ की बोली लगाकर केकेआर ने खरीदा, लेकिन यहां खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 94 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। आर्चर ने शुरुआती तीन सफलताएं हासिल कीं।

एडिलेड टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जेक वेदरलैंड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here