चेन्नई. आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए, जिसके जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में Heinrich Klaasen और Abhishek Sharma की पारियां निर्णायक रहीं। मुकाबले के दौरान कई खास रिकॉर्ड और यादगार पल देखने को मिले। क्लासन ने केवल 58 पारियों में आईपीएल के 2000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वहीं Ruturaj Gaikwad ने चेपॉक मैदान पर अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए। हालांकि उनकी पारी धीमी रही और उन्होंने 21 गेंदों में 15 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन साल बाद चेपॉक में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहले ओवर में 17 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में उसके पहले ओवर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं हैदराबाद के कप्तान Pat Cummins कप्तान के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। मैच के दौरान कई रोमांचक मोमेंट्स भी देखने को मिले। चेन्नई के ओपनर Sanju Samson ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। उर्विल पटेल ने भी कमिंस के ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। वहीं नूर अहमद की गेंद पर क्लासन के स्टंप आउट होने के बाद संजू और क्लासन के बीच हल्की बहस भी देखने को मिली। इनिंग्स ब्रेक के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा MS Dhoni के मैदान पर आने की रही। धोनी ने चेन्नई टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराया, जिसे देखकर चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस उत्साहित नजर आए। धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी आईपीएल सीजन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह पल प्रशंसकों के लिए बेहद खास बन गया।


