श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में इंडिया ए की रणनीति तैयार, प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव

0

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अहम बदलाव किया और तनुष कोटियान को इंडिया ए की डेब्यू कैप मिली। प्रभसिमरन सिंह को इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई।

इंडिया ए ने पिछला मुकाबला यूएई के खिलाफ 14.2 ओवर में ही 250 रन चेज करके जीता था। पहले मैच में टीम ने नेपाल को 306 रन से हराया था। पाकिस्तान ए के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में ग्रुप ए से अपने तीनों मैच जीतकर आई श्रीलंका ए की चुनौती भी भारत के लिए आसान नहीं होगी।

इंडिया ए की सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, हर्ष दुबे, अरशद खान।

श्रीलंका ए की सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग 11

लसित क्रॉसपुले, सिनेत जयवर्धने, निशान मदुशका (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनित लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समराकून, रविंदु फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांत, गरुका संकेत।

दोनों टीमों के पूरे स्क्वाड

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुष कोटियान, अरशद खान।

श्रीलंका ए: लसित क्रॉसपुले, सिनेत जयवर्धने, निशान मदुशका (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनित लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समराकून, रविंदु फर्नांडो, दुलज समुदिता, विजयकांत व्यासकांत, गरुका संकेत, दुविंदु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन, चमिका हीनातिगाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here