नई दिल्ली : भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी भारत ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने पहला मुकाबला 7 रन और दूसरा मैच 107 रन के अंतर से अपने नाम किया था। सीरीज में बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट की बात करें तो आर्यवीर सहवाग टॉप-5 में शामिल रहे, जबकि यशवर्धन चौहान दूसरे स्थान पर रहे।
आर्यवीर सहवाग ने बनाई टॉप-5 में जगह
भारत-ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आर्यवीर सहवाग रहे जिन्होंने 103.81 की स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 109 रन बनाए जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय बैटर यशवर्धन चौहान रहे जिन्होंने 3 मैचों में 131.34 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए। इस सूची में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक जोसनेक रहे जिन्होंने 3 मैचों में 145.92 की स्ट्राइक रेट से कुल 143 रन बनाए थे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश राजचंदानी रहे जिन्होंने 90.67 की स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 96 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाज कुशाग्र ओझा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने 109.20 की स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 95 रन बनाए। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हेडन बारबुलोविक रहे जिन्होंने 130.77 की स्ट्राइक रेट से 2 मैचों में 51 रन बनाए।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में हाईएस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
| बैटर | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
| जैक जोसनेक | 3 | 3 | 143 | 47.67 | 145.92 |
| यशवर्धन चौहान | 2 | 2 | 176 | 88 | 131.34 |
| हेडन बारबुलोविक | 2 | 2 | 51 | 25.5 | 130.77 |
| कुशाग्र ओझा | 3 | 3 | 95 | 31.67 | 109.2 |
| आर्यवीर सहवाग | 3 | 3 | 109 | 36.33 | 103.81 |
| ब्लेक कैटल | 3 | 3 | 84 | 28 | 103.7 |
| जेड हॉलिक | 3 | 3 | 144 | 48 | 92.9 |
| नील पटेल | 3 | 3 | 97 | 32.33 | 91.51 |
| लक्ष्य राजेश रायचंदानी | 3 | 3 | 136 | 68 | 90.67 |
| मैथ्यू लॉफ | 2 | 2 | 53 | 26.5 | 89.83 |
| वीके वीनिथ | 2 | 2 | 97 | 48.5 | 84.35 |


