नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है और मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भी उत्सुकता है। टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदगी के चलते सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
छक्कों के मामले में सबसे आगे रोहित शर्मा
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ ये वनडे सीरीज रोमांचक तो होगी क्योंकि एक बार फिर से भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आने वाले हैं। इस वनडे सीरीज में हमें कई बड़ी पारियां देखने को मिल सकती है साथ ही जमकर चौके और छक्के लगने की भी उम्मीद है, लेकिन बात अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं।
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक कुल 37 वनडे मैच खेले हैं और इसमें कुल 35 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद एमएस धोनी ने इस टीम के खिलाफ कुल 39 मैच खेले थे और उसमें 28 छक्के लगाए थे। विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 43 मैचों में 25 छक्के जड़े हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक कुल 15-15 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन ने 31 मैचों में 14 छक्के लगाए हैं और वो पांचवें स्थान पर हैं।
वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 37 मैच- 35 छक्के
एमएस धोनी- 39 मैच- 28 छक्के
विराट कोहली- 43 मैच- 25 छक्के
श्रेयस अय्यर- 10 मैच- 15 छक्के
वीरेंद्र सहवाग- 27 मैच- 15 छक्के
युवराज सिंह- 31 मैच- 15 छक्के
शिखर धवन- 31 मैच- 14 छक्के
सौरव गांगुली- 27 मैच- 13 छक्के


