31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, पहले टी-20 में सीरीज में बढ़त

नागपुर: भारत ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 238 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 190 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 44, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जैमिसन ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। हालांकि ग्लेन फिलिप्स ने 78 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश नाकाफी रही। मार्क चैपमैन ने 39 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। मैच के दौरान 16वें ओवर में अक्षर पटेल की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है। दूसरा टी-20 मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles