15 पदकों के साथ भारत ने बदली अपनी स्थिति, ऑस्ट्रेलिया अब भी नंबर-1

0

नई दिल्ली : ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इन तीन पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या 15 हो गई और मेडल टैली में टीम इंडिया 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई। भारत के लिए पैरा एथलीट दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद बासिल ने सिल्वर अपने नाम किया। वहीं, मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया।

भारत ने अब तक कुल 15 पदक जीते हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए मेडल टैली में 8वां स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड 14 पदकों के साथ 9वें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है और वह 103 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 47 गोल्ड, 21 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। दूसरे स्थान पर कनाडा है, जिसके खाते में 14 गोल्ड, 11 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 पदक हैं। वहीं इंग्लैंड 12 गोल्ड, 27 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज के साथ तीसरे स्थान पर है। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं, जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका
रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जटोटल
1Australia472135103
2Canada14111439
3England12271756
4Scotland*97723
5Nigeria75214
6South Africa68822
7Malaysia62311
8India39315
9New Zealand37414
10Jamaica3014

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here