WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय, पंत नंबर-1 और रोहित नंबर-2

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, लेकिन इस प्रतिष्ठित चक्र में भारतीय बल्लेबाजों ने छक्के लगाने के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि WTC में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कोई सलामी बल्लेबाज नहीं, बल्कि मध्यक्रम के ऋषभ पंत हैं। पंत इस मामले में रोहित शर्मा से भी आगे हैं। हालांकि, रोहित अब भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं।

WTC में छक्कों के मामले में पंत सबसे आगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पंत काबिज हैं जिन्होंने अब तक खेले 40 मैचों में 77 छक्के लगाए हैं और वो ओवरऑल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारत की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 40 मैचों में कुल 56 छक्के लगाए थे। वहीं भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने भी 40 मैचों में 46 छक्के लगाए हैं और वो तीसरे स्थान पर हैं।

यशस्वी जायसवाल भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 28 मैचों में 45 छक्के लगाए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 48 मैचों में 42 छक्कों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उमेश यादव 16 मैचों में 15 छक्कों के साथ 10वें स्थान पर हैं, हालांकि अब वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल 16-16 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय

ऋषभ पंत- 40 मैच- 77 छक्के
रोहित शर्मा- 40 मैच- 56 छक्के
शुभमन गिल- 40 मैच- 46 छक्के
यशस्वी जायसवाल- 28 मैच- 45 छक्के
रविंद्र जडेजा- 48 मैच- 42 छक्के
मयंक अग्रवाल- 19 मैच- 23 छक्के
अक्षर पटेल- 15 मैच- 20 छक्के
वाशिंगटन सुंदर- 17 मैच- 19 छक्के
श्रेयस अय्यर- 14 मैच- 16 छक्के
केएल राहुल- 33 मैच- 16 छक्के
उमेश यादव- 16 मैच- 15 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here