34.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

INDvsNZ टी20: भारत ने 10 ओवर में 154 रन चेज कर न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा 14 गेंदों में अर्धशतक

गुवाहाटी। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया। बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने महज 10 ओवर में 154 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली और लगातार 11वीं टी-20 सीरीज अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता मिली।

जवाब में भारत की शुरुआत बेहद विस्फोटक रही। ओपनर अभिषेक शर्मा ने केवल 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम गेंदों में टी-20 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। उनके साथ सूर्यकुमार यादव ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 57 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत ने मात्र 3.1 ओवर में टीम फिफ्टी पूरी कर ली, जो टीम इंडिया की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 3.4 ओवर में बना था। हालांकि ईशान किशन और संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए, लेकिन इसका टीम पर कोई असर नहीं पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज में हराया। न्यूजीलैंड भारत की धरती पर आज तक कोई टी-20 सीरीज नहीं जीत सका है। सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles