बेहरीन. तीसरी एशियन यूथ गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका, दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। बालक वर्ग के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 83-46 के बड़े अंतर से हराया, जबकि बालिका वर्ग में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 70-38 से मात दी।यह जीत भारत के खिलाड़ियों की दमदार फिटनेस, टीमवर्क और रणनीतिक खेल का परिणाम रही। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीमों ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता से मिली जानकारी के अनुसार, यह सफलता बेहरीन में आयोजित तीसरी एशियन यूथ गेम्स का खास आकर्षण रही। चीफ ऑफ ज्यूरी जे.सी. शर्मा ने बताया कि दोनों भारतीय टीमों ने शुरू से ही बेहतरीन तालमेल दिखाया और जीत हासिल की।

