भोपाल (Nst News): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 (Womens Asian Hockey Champions Trophy 2026) में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 27 नवंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने मलेशिया (India vs Malaysia Semifinal) को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत का खिताब जीतने का सपना अब सिर्फ एक कदम दूर है।
मलेशिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। टीम ने मलेशिया पर दबाव बनाए रखा और लगातार गोल कर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत की। भारत ने आखिरकार 6-2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
खिताब के लिए फाइनल में चीन से भिड़ेगा भारत
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में चीन ने जापान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब 28 नवंबर को खिताबी मुकाबले (India vs China Final) में भारत और चीन आमने-सामने होंगे।
जीत का सिलसिला बरकरार, टूर्नामेंट में भारत को नहीं मिली हार
भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। घरेलू मैदान पर खेल रही टीम इंडिया की नजरें अब फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने पर होंगी।




