नई दिल्ली : हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ हार के बाद उसे शनिवार (31 अक्टूबर) को बाउल राउंड के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 3 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस तरह भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मुकाबला हार गई। अब भारत रविवार को 11वें-12वें स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा। बाउल सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए। 6 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 6 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन ही बना पाई। राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंद पर 56 रन ठोके, लेकिन उनकी पारी पर पानी फिर गया।
इंग्लैंड के लिए मार्टिन एंडरसन ने 13 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। जॉन सिम्पसन ने 3 गेंद पर 7 रन बनाए। एड बर्नार्ड ने 14 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 35 रन बनाए। ल्यूक हॉलमैन ने 6 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाए। भारत के लिए राहुल त्रिपाठी और नितीश राणा ने 1-1 विकेट लिए।
भारत की पारी की बात करें तो नितीश राणा 4 गेंद 4 रन बनाकर आउट हुए। शशांक सिंह ने 9 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 14 गेंद पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 56 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। राहुल तेवतिया खाता नहीं खोल पाए। क्रुणाल पंड्या 7 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए नाथन गिलक्रिस्ट ने 2 विकेट लिए। जैक कार्सन ने 1 विकेट लिए।
इंग्लैंड की प्लेइंग 6
मार्टिन एंडरसन, जॉन सिम्पसन (विकेटकीपर/कप्तान), ल्यूक हॉलमैन, जैक कार्सन, नाथन गिलक्रिस्ट, एड बर्नार्ड।
भारत की प्लेइंग 6
नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), कुलवंत खेजरोलिया।
भारतीय टीम
नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया।
इंग्लैंड की टीम
मार्टिन एंडरसन, जॉन सिम्पसन (विकेटकीपर/कप्तान), फिन हडसन-प्रेंटिस, ल्यूक हॉलमैन, जैक कार्सन, नाथन गिलक्रिस्ट, डैन मूसली, एड बर्नार्ड।


