331 रन का लक्ष्य चेज कर चुका है ऑस्ट्रेलिया, 24 साल बाद फिर 288 रन की चुनौती

0

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर अंतिम दिन तीनों परिणाम—ऑस्ट्रेलिया की जीत, दक्षिण अफ्रीका की जीत और ड्रॉ—संभव हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 134.4 ओवर में 387 रन पर सिमट गई। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उसने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। अब ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दिन यह लक्ष्य हासिल करने की चुनौती का सामना करना होगा।

केपटाउन में चौथी पारी में सफल रनचेज की बात करें तो केवल 1 बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हैं। 24 साल पहले 2002 में ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के जीत दर्ज की थी। रिकी पोंटिंग ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा न्यूलैंड्स में चौथी पारी में 288 से ऊपर के स्कोर पांच बार बने है, लेकिन एक बार भी हासिल नहीं हुआ।

केपटाउन में चौथी पारी में सफल चेज का रिकॉर्ड
टीम स्कोर खिलाफ दिन
ऑस्ट्रेलिया 334-6 दक्षिण अफ्रीका 8 मार्च 2002
दक्षिण अफ्रीका 236-2 ऑस्ट्रेलिया 9 नवंबर 2011
दक्षिण अफ्रीका 212-3 भारत 11 जनवरी 2022
दक्षिण अफ्रीका 211-5 भारत 2 जनवरी 2007
दक्षिण अफ्रीका 186-3 वेस्टइंडीज 2 जनवरी 2008

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में वियान मुल्डर और रियान रिकल्टन ने शानदार शतक लगाए। मुल्डर ने 221 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 115 रन बनाए, जबकि रिकल्टन ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों के सहारे 101 रन की पारी खेली। इसके अलावा मार्क्स एकरमैन ने 80 गेंदों पर 62 रन बनाए। मैथ्यू ब्रिट्जके ने 43 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 35 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि पैट कमिंस और नाथन लियोन को 2-2 विकेट मिले। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here