नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार (5 जनवरी) को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। बारिश से प्रभावित पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 25 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में 301 रन बनाए थे, जबकि जवाब में साउथ अफ्रीका अंडर-19 की टीम 27.4 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन ही बना सकी थी। कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले मैच में नहीं चला था और उन्होंने 12 गेंदों पर 11 रन बनाए थे, लेकिन हरवंश पंगालिया ने 95 गेंदों में 93 रन और आरएस अंबरिश ने 79 गेंदों में 65 रनों की अहम पारी खेली थी।
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरे वनडे की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे 5 जनवरी को खेला जाएगा। - इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। - इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरे वनडे का टॉस कब होगा?
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरे वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा। - इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे मैच कब से खेला जाएगा?
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। - इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पएंगे?
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरे वनडे का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट भारत में नहीं होगा। - इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा वनडे मैच क्रिकेट साउथ अफ्रीका यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।


