वैभव की अगुआई में भारत की नजर सीरीज जीत पर, दूसरे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां वह मेजबान अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है और अब वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में उसके पास दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का शानदार मौका है।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे से खेला जाएगा। मैच में टॉस का वक्त दोपहर 12.30 का होगा और भारत को अगर इस मैच में जीत मिलती है तो वैभव की टीम 2-0 की अपराजेय बढ़त बना लेगी और सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

सीरीज जीत की राह में दूसरे मैच में टॉप ऑर्डर की अहम परीक्षा

पहले वनडे मैच में भारत के शीर्ष क्रम के चारों बल्लेबाज—आरोन जॉर्ज, कप्तान वैभव, वेदांत और अभिज्ञान—बड़ा योगदान नहीं दे सके थे। इसके बावजूद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 301 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसका श्रेय मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जाता है। हरवंश पंघालिया ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, आर. एस. अंबरीश ने 65 रन बनाए, जबकि कनिष्क चौहान ने 32 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूती दी थी।

दूसरे मैच में भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पूरी जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा और टीम के लिए स्कोर करना ही होगा। दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम ही नजर आती है और टीम के लिए ओपन एक बार फिर से वैभव और आरोन कर सकेत हैं।

वैभव और आरोन के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम में वेदांत, अभिज्ञान, हरवंश पंघालिया, आर. एस. अंबरीश और कनिष्क चौहान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। गेंदबाजी विभाग की बात करें तो टीम में मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन और हेनिल पटेल जैसे गेंदबाज शामिल हैं। भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत इसका मजबूत ऑलराउंड विभाग है, जिसमें आर. एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान और मोहम्मद एनान जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर मौजूद हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए इंडिया अंडर 19 की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here