भारत अंडर-19 का दमदार प्रदर्शन, यशवर्धन का शतक; ऑस्ट्रेलिया को मिला 342 रन का लक्ष्य

0

नई दिल्ली : भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच खेली जा रही 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी में कप्तान यशवर्धन चौहान ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने भी अच्छी शुरुआत दिलाते हुए उपयोगी पारी खेली, लेकिन वह अपने अर्धशतक से महज कुछ रन दूर रह गए।

भारत के बड़े स्कोर के सामने अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के सामने जीत के लिए 342 रन का लक्ष्य है। उन्होंने 31 गेंद पर 40 रन बनाते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी थी। उसके बाद सहवाग 48 गेंद पर 47 रन बनाकर रनआउट हो गए। सहवाग ने अपनी पारी में 9 चौके जड़े। 18.5 ओवर में 2 विकेट पर भारत का स्कोर 101 रन था। फिर तीसरे विकेट के लिए वीके विनीत (87) ने बेहतरीन पारी खेली और यशवर्धन चौहान के साथ 132 रन की पार्टनरशिप की।

यशवर्धन ने जड़ा शानदार शतक, ‘जूनियर द्रविड़’ रहे फ्लॉप

यशवर्धन ने 100 गेंद पर 122 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 15 चौके व 2 छक्के लगाए। अंत में कुशाग्र ओझा ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। सहवाग की तेज शुरुआत के सामने लक्ष्य कुछ खास नहीं कर पाए और 29 गेंद पर सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जूनियर सहवाग का इस मैच में जलवा दिखा, वहीं जूनियर द्रविड़ यानी अन्वय द्रविड़ खास पारी नहीं खेल पाए और उन्होंने 8 गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाए। भारतीय अंडर 19 टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाते हुए 341 रन का स्कोर बनाया। अंत में आखिरी 9 गेंद पर भारत ने 3 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस वासियो को 3 सफलताएं मिलीं और पैट्रिक सुलिवन ने 2 विकेट लिए। कोनोर ग्रेगरी को भी 1 सफलता मिली।

भारतीय टीम तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला भी राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुआ था। बारिश के कारण वह मैच 20-20 ओवर का हुआ था। उस मैच में भारत ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बनाई थी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 की टीम यूथ वनडे सीरीज के बाद यूथ टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।

दूसरे वनडे के लिए इंडिया U19 और ऑस्ट्रेलिया U19 की प्लेइंग 1
  • भारतीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, यशवर्धन चौहान, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, यशवीर गौड़, चिगुरुपति वेंकट, काव्य पटेल, मोहित उल्वा।
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम: नील पटेल, हेडन बार्बुलोविक (विकेटकीपर), जेड होल्लिक, जैक जोसनेक (कप्तान), ब्लेक कैटल, मैथ्यू लफ, कोनोर ग्रेगरी, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थॉमस वासियो, थियो सिंगोस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here