नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बनाए हुए है। अब सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबले में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।
भारत ने पहला टी20 मुकाबला 101 रन से जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत की थी। वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को मात दी। इसके बाद तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धर्मशाला में आसानी से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। अब चौथा मैच होने जा रहा है, जो सीरीज के आगे के नतीजे के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
भारत-साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब:-
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। - भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच बुधवार 17 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। - भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी 20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा। - भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव एक्शन कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। - भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे। - भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।


