नई दिल्ली : पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। फरहान अब 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में किसी फुल मेंबर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।
फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस सीरीज के पहले दो मैच लगातार जीते, लेकिन आखिरी मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार मिली। फरहान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
टी20 सीरीज में रनों का नया कीर्तिमान, साहिबजादा फरहान नंबर-1
श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में साहिबजादा फरहान ने पहले मैच में 53 गेंदों पर 89 रन, दूसरे मैच में 73 रन जबकि तीसरे मैच में 76 रन की शानदार पारी खेली। फरहान ने 3 मैचों में कुल 238 रन बनाए और इसके बाद वो 3 मैचों की टी20आई सीरीज में (फुल मेंबर्स टीम के सदस्य के रूप में) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ गए।
अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने इसी साल यानी 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कुल 229 रन बनाए थे और 3 मैचों की टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने थे। इस लिस्ट में कोलिन मुनरो पहले स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2017-18 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए 3 मैचों में कुल 223 रन बनाए थे। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर चौथे जबकि श्रेयस अय्यर और हजरतुल्लाह जजई एक साथ 5वें स्थान पर हैं। मोहम्मद रिजवान लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।


